Home
» Child-behaviors-by-age-in-india
» Important
» ZZZ
» आखिर क्यों शोषित हो रहा है बाल मजदूर Aakhir kyon shoshit ho rahaa hai baal majdur
आखिर क्यों शोषित हो रहा है बाल मजदूर Aakhir kyon shoshit ho rahaa hai baal majdur
आखिर क्यों शोषित हो रहा है बाल मजदूर Aakhir kyon shoshit ho rahaa hai baal majdur. बाल मजदूर के शोषण की कहानी हिंदी में. बाल श्रम पर निबंध. बच्चों की मजदूरी पर जानकारी. क्यों बढ़ रही है बाल मजददूरी? बाल मजदूरी अपराध है. बाल श्रम क्या है? बाल श्रम कानून? बाल श्रम के कारण? बाल श्रम की परिभाषा? बाल श्रम के दुष्परिणाम? बाल श्रम अधिनियम. बाल श्रम की रोकथाम. बाल श्रम समस्या और समाधान. नियमों की आड़ में हो रहा है बच्चों का शोषण. बाल मजदूरी की वजह से न जाने कितने बच्चों का बचपना खत्म हो रहा है. दुनिया का सबसे युवा देश भारत क्यों जूझ रहा है बाल श्रम से. बाल मजदूरी में पिसता बचपन. बाल मजदूरी (बाल श्रम) पर भाषण.

एक दिन मैं नगर के सुप्रसिद्ध होटल में चाय पीने पहुंचा। वहां दो बच्चे अपने धुन में मस्त होकर काम कर रहे थे। इनमें से एक टेबिल से गिलास प्लेट वगैरह उठा रहा था और दूसरा, टेबिल साफ कर चाय पानी सप्लाई कर रहा था। इसी समय उसके हाथ से कांच का गिलास छूटकर नीचे गिर गया और टूट गया।

एक दिन मैं नगर के सुप्रसिद्ध होटल में चाय पीने पहुंचा। वहां दो बच्चे अपने धुन में मस्त होकर काम कर रहे थे। इनमें से एक टेबिल से गिलास प्लेट वगैरह उठा रहा था और दूसरा, टेबिल साफ कर चाय पानी सप्लाई कर रहा था। इसी समय उसके हाथ से कांच का गिलास छूटकर नीचे गिर गया और टूट गया।
कांच उठाते समय कांच का टुकड़ा हाथ में चुभ गया और खून बहने लगा। लड़के को काटो तो खून नहीं। एक ओर मालिक द्वारा डांट खाने और नौकरी से निकाल दिये जाने का भय, तो दूसरी ओर हाथ की मरहम पट्टी की चिंता। मैं उस बच्चे के मनोभावों को पढ़ने का प्रयास कर ही रहा था, तभी मालिक का गुस्से भरा स्वर सुनई दिया ‘‘वहां क्या मुंह ताक रहा है.......गिलास उठाना और साफ करने की तमीज नहीं और चले आते हैं मुफ्त की रोटी तोड़ने। अरे! ओ रामू के बच्चे, साले ने कितने गिलास तोड़ा है, जरा गिनकर बताना तो.....?
होटल मालिक का क्रोध भरा स्वर सुनकर वह बालक थर-थर कांपने लगा। तभी मालिक का एक तमाचा उसके गाल पर पड़ा फिर तो शुरू हो गयी पिटाई, कभी बाल खिंचकर, तो कभी लात से। मुझसे यह दृश्य देखा न गया और मैं उठकर चला आया। दिन भर वह घटना परत-दर-परत घूमती रही और मैं सोचने के लिये मजबूर हो गया ‘‘कब तक शोषित रहेंगे ये बच्चें........?’’
उपर्युक्त घटना बाल मजदूरों के शोषण और दुख दर्द का एक उदाहरण मात्र है। इसी तरह के रिक्शे वाले, ठेले वाले, गैरेज वाले, बाल मजदूरों पर शोषण करते हैं, लेथ मशीन, मोटर गैरेज आदि जगहों में बच्चों को काम सिखाने के नाम पर मुफ्त के काम कराया जाता है। यह भी शोषण का एक तरीका है।
होटलों में जूठे बर्तन साफ करते बच्चे..गैरेज में काम के बहाने बच्चों की पेराई..गाड़ी साफ करना, खेतों और फैक्टरियों में बोझ ढोते ये सुमन..जूता पालिश करते ये बच्चे, आखिर ये कहां के बच्चे है? इन्हें तो इस आयु में विद्यालय की कक्षाओं में होना चहिये था, क्या उत्तरदायित्व का बोझ इन्हें इन कार्यो के प्रति खींच लाया है? क्या इनके माता-पिता इनकी परवाह नहीं करते अथवा हमारा राष्ट्र ही इनके प्रति इतना लापरवाह हो गया है?
भारतीय बाल कल्याण परिषद् द्वारा किये गये एक सर्वेक्षण से पता चलता है कि बाल मजदूरों से उनके मालिक 12 घंटो से भी अधिक समय तक काम लेते है। इस प्रकार बाल मजदूर शोषण के खूनी जबड़े में कैद है। ये मजदूर बड़ी संख्या में प्रत्येक शहर और गांव के छोटे बड़े उद्योगों में अपना खून-पसीना निरंतर बहाते आ रहे है। 1981 की जनगणना के अनुसार भारत में 30 करोड़ बच्चे थे, जो कुल जनसंख्या का 45 प्रतिशत है। इनमें बाल मजदूरों की संख्या 1 करोड़ 20 लाख 25 हजार थी, जो बच्चों की कुल जनसंख्या का 5 प्रतिशत और कुल और मजदूरों की संख्या का 7 प्रतिशत था। इनमें से सर्वाधिक 10 प्रतिशत आंध्रप्रदेश के बाल मजदूरों का था और अन्य राज्यों की कुल जनसंख्या का 4 प्रतिशत था। दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है जहां बाल मजदूरों की संख्या का 3.5 प्रतिशत था। इसके अतिरिक्त उस समय संपूर्ण भारत में कृषि कार्य में संलग्न बाल मजदूर का 78.7 प्रतिशत भाग लगा हुआ था।
काम पर लगे बच्चों का आर्तनाद भारत में ही नहीं वरन् दुनिया भर में सुना जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आई.एल.ओ.) का अनुमान हैं कि विकासशील देशों में 8 से 15 वर्ष की उम्र के 5 करोड़ 50 लाख बच्चे मेहनत मजदूरी करते है। पूरी दुनियां में तो उनकी संख्या और भी अधिक है। ये बच्चे बहुत बड़े खतरों से जूझते है। इन्हें जहरीले रसायनों को छूना पड़ता है। विषाक्त धुंएं और गैसों के बीच सांस लेना पड़ता है, भारी बोझ ढोना पड़ता है। सामान्यता उनसे बहुत अधिक काम लिया जाता है। खाना तब भी भरपेट नहीं मिल पाता और वेतन तो कम मिलता ही है। इनमें से अधिकांश बच्चों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है।
हालांकि बहुत से देशों में बच्चों से मजदूरी कराने और दुर्व्यवहार करने के विरूद्ध कानून बने हुए है, फिर भी आई.एल.ओ. का कहना है कि-’’ऐसी कोई आशा नही है कि निकट भविष्य में इन मजदूर बच्चों की स्थिति में कोई सुधार आएगा.....? इस निष्कर्ष का आधार यही है कि अधिकांश मजदूर बच्चों का परिवार अपने अस्तित्व के लिये उनकी मजदूरी पर निर्भर रहते है। कृषक समाज में तो यह आशा की जाती है कि जैसे ही बच्चे चल फिर कर कुछ कर सकने योग्य हो तो खेतों में वह अपने माता-पिता के साथ हाथ बटाये। उद्योग प्रधान समाज में भी परिस्थितियां बड़ी भयानक है। ब्राजील के राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद् के प्रमुख का कहना है कि ‘‘जब से उद्योगीकरण शुरू हुआ है, हमने ग्रामीण क्षेत्रों से अनगिनत लोगों को शहर की ओर भागते देखा, भारत में इनके कारण गांव की जमीन बंजर होने लगी है।’’
बाल मजदूर का मतलब होता है, सस्ता मजदूर-काम ज्यादा, मजदूरी कम। इसीलिए विकासशील देशों में किशोरों को ही अक्सर काम में रखा जाता है। तुर्की के कपड़ा उद्योग निगम के निर्देशक बेझिझक स्वीकार करते है। कि ‘‘उनके मिल में 70 प्रतिशत कर्मचारी 15-17 वर्ष आयु के हैं। उनका कहना है कि वे (बाल मजदूर) थोड़ी बहुत सुविधा देने पर वयस्कों के बराबर उत्पादन देते हैं। मेक्सिको के बच्चों को एक दिन में 75 पैसों (लगभग पांच रूपये) मिलते हैं जबकि कानूनन उन्हें 455 पैसो (लगभग 33रूपये) मिलना चाहिये। भारत में चालीस हजार से भी अधिक बच्चे पटाखे और आतिशबाजी पैक करते हैं। उन्हें दिन भर काम करने पर अधिक से अधिक सात से दस रूपये मिलते हैं, जबकि उनक मालिक 32 करोड़ से 40 करोड़ रूपये रूपये सालाना कमाते हैं।
बच्चे तो कोई संगठन बनायेंगे नहीं, न ही वे ज्यादा काम अथवा कम वेतन के मामले में अधिकारियों से शिकायत करेंगे। कानूनी अधिकारों की जानकारी कितने बच्चों की होती है ? बहुत ही कम बच्चे अपनी इस कमाई और काम की इन स्थितियों पर असंतोष प्रकट करते हैं तो उन्हें प्रताड़ना, मार सहने पड़ते हैं। कभी-कभी उन्हें मार पीटकर काम से निकाल दिया जाता है। इसलिये उसे सहते हुए सोचते है कि ‘‘चलो कुछ काम करके पेट तो भर जाता है, नही तो भूखे मारना पड़ता।’’
मध्य अमरीका के बच्चे कीटनाशक जहरीला दवाएं छिड़के खेतों में फसल काटते हैं और कोलंबिया के बच्चे कोयला खानों की घुटन भरी संकरी सुरंग में काम करते हैं। थाईलैण्ड में बच्चे हवा बंद कारखानों में 1500 डिग्री सेंटीग्रेड तक तपते कांच का काम करते हैं। दियासलाई तैयार करने वाले हजारों भारतीय बच्चे गंधक और पोटेशियम क्लोरेट जैसे अति ज्वलनशील पदार्थ की गंध में सांस लेते हैं। ब्राजील में कांच उद्योग में विषाक्त सिलिकान और आर्सेनिक की गैसों में काम करते हैं। इन सभी का क्या परिणाम होता है ? इस छोटी उम्र में उसका शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। ब्राजील, कोलंबिया, मिश्र एवं भारत में तो बच्चे ईंट उठाने का काम करते हैं। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी को ऐसा नुकसान पहुंचाता है कि कभी ठीक नहीं हो पाता। जो बच्चे कारखानों में देर तक काम करते है ,किशोरावस्था में प्रवेश करने पर अक्सर उनके हाथ पैर स्थायी रूप से विकृत हो जाते हैं। कई बच्चे तो किशोरावस्था प्राप्त करने के पहले मर जाते हैं।
खतरनाक स्थितियों में बच्चों की सुरक्षा के लिये कानून तो है लेकिन वे शायद ही कभी लागू किये जाते हैं। कभी-कभी माता पिता बहुत कठोर हो जाते हैं। भारतीय किसान आज भी कई बार बच्चों को बंधुआ मजदूर बनाकर अपना कर्ज चुकाते हैं। इन सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि अपने बच्चों को शोषण से बचाने के लिये उनका परिवार कभी विरोध नहीं करता। आई. एल.ओ. ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ‘‘बच्चे को रचनात्मक और यथार्थ से ऊपर उठाने की योग्यता मारी जाती है और इसका मानसिक संसार निर्धन हो जाता है।’’
दुर्भाग्य से ऐसे कार्यक्रम सीमित है और इस समय इने गिने बच्चे ही उसका लाभ उठा रहे हैं। दूसरे लाखों बच्चे तो रोज कुंआ खोदकर रोज पानी पीते हैं। उनके लिये कोई आशा या संभावना नहीं है, फिर भी कुछ ही बच्चे अपने काम से असंतोष प्रकट करते हैं। क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि वे इससे अच्छा जीवन भी जी सकते हैं ?
यह एक रहस्यमय तथ्य है कि ये बाल मजदूर अपने शोषण की कहानी किसी से कहते नहीं। इसका कारण यह जान पडता है कि निर्धनता और मजबूरियों से ग्रस्त ये बच्चे दमन और शोषण के और अधिक होने की आशंका से ग्रस्त हो और उसी के फलस्वरूप वे काफी हद तक पंगु हो गये हों ?
आखिर ये खिलते सुमन मजदूरी क्यों करते है? पास डगलस के शब्दों में-’’समाज के द्वारा बच्चे को संरक्षण प्रदान करने का सबसे सार्थक उपाय उसके माता-पिता की आर्थिक स्थिति को सुधारना है जिससे वे बच्चों का उचित रूप से पालन-पोषण कर सकें। इसके अतिरिक्त एक गंभीर समस्या उद्यागों के लिये है जहां इनको पर्याप्त मजदूरी नहीं मिलती। अगर वहां पर्याप्त मजदूरी देने की प्रणाली अपनायें तब ही बाल मजदूरों की समस्या का निदान संभव है। अन्यथा सामाजिक सुधार की बात रेत में महल बनाने जैसा होगा।’’ कुछ गरीब घरों के माता-पिता अपने पुत्र को जबरदस्ती काम पर भेज देने की घटनाओं से मैं परिचित हूँ। वे इसका कारण बताते हैं कि पढ़ा लिखाकर कौन सा हमें डांक्टर इंजीनियर बनाना है, अभी से काम वगैरह करेगा तो आगे चलकर मेहनती बनेगा और अपने व अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेगा। उल्लेखनीय है कि गांवों मे कच्ची उमर में ही बच्चों की शादी कर दी जाती है। अब आप ही विचार करें कि कच्ची उम्र में मजदूरी करने वाला लड़का/लड़की क्या और कैसे सुखी रह सकता है ?
यघपि बाल मजदूरों की समस्या को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा कई कानून बनाये गए हैं जो सिर्फ कागजों ओर पुस्तकों तक सीमित होकर रह गए हैं। अब भविष्य में बाल मजदूरों की संख्या पर अंकुश लगाये जाने की ओर ध्यान देना हमारे ही हित में होगा। यह सर्वमान्य तथ्य है कि राष्ट्र की उन्नति व अवनति उसकी भावी पीढ़ी पर निर्भर करती है। इस बात को ध्यान में रखकर बाल मजदूरों की दिशा में आमूल परिवर्तन लाना हमारा कर्तव्य है।
रचनाकार :- अश्विनी केशरवानी
Thanks for reading...
Tags: आखिर क्यों शोषित हो रहा है बाल मजदूर Aakhir kyon shoshit ho rahaa hai baal majdur. बाल मजदूर के शोषण की कहानी हिंदी में. बाल श्रम पर निबंध. बच्चों की मजदूरी पर जानकारी. क्यों बढ़ रही है बाल मजददूरी? बाल मजदूरी अपराध है. बाल श्रम क्या है? बाल श्रम कानून? बाल श्रम के कारण? बाल श्रम की परिभाषा? बाल श्रम के दुष्परिणाम? बाल श्रम अधिनियम. बाल श्रम की रोकथाम. बाल श्रम समस्या और समाधान. नियमों की आड़ में हो रहा है बच्चों का शोषण. बाल मजदूरी की वजह से न जाने कितने बच्चों का बचपना खत्म हो रहा है. दुनिया का सबसे युवा देश भारत क्यों जूझ रहा है बाल श्रम से. बाल मजदूरी में पिसता बचपन. बाल मजदूरी (बाल श्रम) पर भाषण.
Thanks for reading...
Tags: आखिर क्यों शोषित हो रहा है बाल मजदूर Aakhir kyon shoshit ho rahaa hai baal majdur. बाल मजदूर के शोषण की कहानी हिंदी में. बाल श्रम पर निबंध. बच्चों की मजदूरी पर जानकारी. क्यों बढ़ रही है बाल मजददूरी? बाल मजदूरी अपराध है. बाल श्रम क्या है? बाल श्रम कानून? बाल श्रम के कारण? बाल श्रम की परिभाषा? बाल श्रम के दुष्परिणाम? बाल श्रम अधिनियम. बाल श्रम की रोकथाम. बाल श्रम समस्या और समाधान. नियमों की आड़ में हो रहा है बच्चों का शोषण. बाल मजदूरी की वजह से न जाने कितने बच्चों का बचपना खत्म हो रहा है. दुनिया का सबसे युवा देश भारत क्यों जूझ रहा है बाल श्रम से. बाल मजदूरी में पिसता बचपन. बाल मजदूरी (बाल श्रम) पर भाषण.
आपके लिए कुछ विशेष लेख
- इंडियन गांव लड़कियों के नंबर की लिस्ट - Ganv ki ladkiyon ke whatsapp mobile number
- रण्डी का मोबाइल व्हाट्सअप्प कांटेक्ट नंबर - Randi ka mobile whatsapp number
- सेक्स करने के लिए लड़की चाहिए - Sex karne ke liye sunder ladki chahiye
- किन्नर व्हाट्सप्प मोबाइल नंबर फोन चाहिए - Kinner whatsapp mobile phone number
- अनाथ मुली विवाह संस्था फोन नंबर चाहिए - Anath aashram ka mobile number
- गन्ने की खेती वैज्ञानिक तरीके से कैसे करे Ganne ki Kheti vaigyanik tarike se kaise karen
- Ghar Jamai rishta contact number - घर जमाई लड़का चाहिए
- मैं अकेली हूँ, मुझे अभी फोन करो - क्या अकेले हैं आप? Please call me
- नई रिलीज होने वाली फिल्मों की जानकारी और ट्रेलर, new bollywood movie trailer 2018
- लड़की महिला औरत को गर्म कैसे करें - Ladki ko garam karne ka tarika in hindi
एक टिप्पणी भेजें
प्रिय दोस्त, आपने हमारा पोस्ट पढ़ा इसके लिए हम आपका धन्यवाद करते है. आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा और आप क्या नया चाहते है इस बारे में कमेंट करके जरुर बताएं. कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें और Publish बटन को दबाएँ.